{"_id":"674b4aabf4adfac8150b4e8f","slug":"case-against-the-person-who-made-obscene-photo-of-girl-viral-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124728-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाले पर केस
Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती की सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला पुलिस के सामने आया। इससे युवती की शादी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए तहरीर में युवती की मां ने बताया कि आरोपी राहुल एक होटल में काम करता है। युवक बेटी की फाेटो के साथ अपनी फोटो जोड़कर अश्लील गाने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। कुछ माह पूर्व भी उसने ऐसा किया था। इसकी जानकारी होने पर वह उससे पूछताछ करने गई थी। इस पर वह उन्हें अपशब्द कहकर भगा दिया था। इधर बेटी की शादी गोरखपुर जनपद में तय हो गई। इस पर युवक सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर रहा है। इससे बेटी की शादी टूट गई। आरोपी उन्हें जानमाल की धमकी दे रहा है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।