{"_id":"668c2bbb06f9e71f6d0f5dc8","slug":"case-against-seven-for-rioting-and-theft-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117355-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दंगा फैलाने व चोरी के मामले में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दंगा फैलाने व चोरी के मामले में सात पर केस
Mon, 08 Jul 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर दो माह बाद केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के पिपरा में नाली मरम्मत कर रहे व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगो ने मारापीटा व नकदी चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दस लोगो के खिलाफ दंगा फैलाने, चोरी, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी में केस दर्ज किया है।
पिपरा निवासी सूर्यपाल ने बताया कि वह घर के भीतर पांच मई को नाली की मरम्मत कर रहा था, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आकाश अन्य छह लोगों के साथ मिलकर एक राय होकर उसके घर वालों को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर लोगों ने आकर बीच बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना की सूचना उसने थाने पर दिया था। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों ने छह मई को कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे व जान से मारने की नियत से दौड़ा लिए। उसने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन दरवाजा धकेल कर आरोपी घर में घुस आए व दो हजार रुपये चुरा लिए। घटना बखिरा थाने में दर्ज नहीं होने पर मजबूरन उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।