फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against nine for assault on court orders

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में नौ पर केस

Fri, 05 Jul 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case against nine for assault on court orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुखराज गुप्ता निवासी सहसरांव माफी ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि दस मार्च को उनके पटीदार प्रदीप, दिलीप व सात अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। सूचना के बाद पुलिस आकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चली गई। इसके बाद रात 11 बजे दोबारा गाली दे रहे थे। उनके बाहर आने पर कनपटी पर असलहा सटा दिया और उनको उठाकर बाइक से लेकर चले गए। इसके बाद बेटे को भी बाइक पर बैठा लिया, घर के महिलाओं के विरोध करने पर उनके जेवरात छीन लिए। पुलिस ने मामले में कोर्ट के निर्देश पर दो नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed