{"_id":"664bc908f1b5eb4ea607c144","slug":"case-against-husband-for-injuring-a-dancer-by-making-her-fall-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114781-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नर्तकी को गिराकर घायल करने के मामले में पति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नर्तकी को गिराकर घायल करने के मामले में पति पर केस
Tue, 21 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
- हरिहरपुर कस्बे के सवापार का मामला
- धनघटा क्षेत्र के मुठई खुर्द का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के सवापार में किराए के मकान में रह रही नर्तकी को रविवार को पति ने छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने नर्तकी के जीजा की तहरीर पर पति के खिलाफ के दर्ज किया है।
हरिहरपुर कस्बे के सवापार में रह रही नर्तकी रूपा सिंह मूल रूप से पश्चिम बंगाल प्रांत की रहने वाली है। एक दशक से वह नगर पंचायत हरिहरपुर के सवापार में किराए के मकान में रहती है। रविवार को रूपा सिंह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल नर्तकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल रूपा के बहनोई उत्तम साहू पुत्र राजेन्द्र निवासी इच्छापुर थाना नवपाड़ा जनपद बैरकपुर पश्चिम बंगाल ने महुली थाने में तहरीर देकर रूपा के पति अमन शर्मा पुत्र अज्ञात ग्राम मुठही खुर्द थाना धनघटा पर धक्का देकर गिराने के चलते नर्तकी का हाथ व पैर फैक्चर कर देने का आरोप लगाते हुए नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी अमन शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।