{"_id":"678beaaf9039641cca077e8a","slug":"case-against-31-people-for-fighting-in-maghar-and-manjhariya-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127271-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर और मंझरियां में मारपीट 31 लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर और मंझरियां में मारपीट 31 लोगों के खिलाफ केस
Sat, 18 Jan 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बा एवं नेशनल हाईवे मंझरियां में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट की घटना में 12 नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष से पांच नामजद एवं पांच अज्ञात एवं दूसरे पक्ष के छह नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के मोहम्मद युनुस निवासी मोहल्ला काजीपुर ने बताया कि 17 जनवरी को उनका पुत्र मोहम्मद आमिर चौराहे पर पान लेने के लिए गया था। जहां पर आरोपी बृजेश उर्फ मल्ली पुत्र खडेरु, छोटू पुत्र भोला, हरिकेश पुत्र मदन, परमात्मा पुत्र मिथिलेश, धर्मा पुत्र राजा, बाधे व 15 अज्ञात लोग 10 गाड़ियों से आकर बेटे पर जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ज्ञानमती देवी निवासी मोहनलालपुर ने बताया कि उनके दो पुत्र बरदहिया बाजार में मछली बेचते हैं। वहां से 17 जनवरी की रात लगभग 9:30 बजे मछली बेचकर घर आ रहे थे।
पशु बाजार मंझरिया के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे आमिर अंसारी पुत्र युनुस अंसारी, इरफान खान पुत्र अज्ञात, कैफ पुत्र अयूब खान, आजाद पुत्र अज्ञात, शोएब पुत्र अयूब खान एवं पांच अज्ञात लोग हमलाकर दिए। घटना में पुत्र अरविंद निषाद एवं धर्मवीर पुत्रगण राजाराम निषाद को काफी गंभीर चोट आया। छोटे बेटे धर्मवीर का सिर फट गया और उसका हाथ फैक्चर हो गया। बड़े बेटे को भी गंभीर चोट आई।