{"_id":"68bb3872726160d19f0055b9","slug":"case-against-16-for-assault-due-to-election-rivalry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138011-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में मारपीट में 16 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनावी रंजिश में मारपीट में 16 पर केस
Sat, 06 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धवरेपार बढ़या में करीब डेढ़ माह पूर्व गंवई चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में पुलिस एक पक्ष की तहरीर पर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज की थी। शुक्रवार को दूसरे पक्ष की तहरीर पर विपक्षी पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसओ रजनीश राय ने बताया कि ग्राम धवरेपार बढ़या निवासी कीर्ति प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह घर से कही जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान विपक्षी निशोर, पारसनाथ आदि चुनावी रंजिश में गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इस दौरान उनके ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानमाल की भी धमकी दी।
पुलिस ने विपक्षी निशोर, पारस नाथ, परशुराम, रजत, अमित, अनिकेत उर्फ अंकित, अनिल, सतीश, कंचन, रीना, तारा, निकित, सत्यम, अमित, सूरज, राजेश निवासी धवरेपार बढ़या थाना महुली के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। संवाद