फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against 11 people in case of rebellion and assault

Sant Kabir Nagar News: बलवा व मारपीट के मामले में 11 लोगों पर केस

Mon, 12 Feb 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case against 11 people in case of rebellion and assault
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के खम्हरिया गांव का मामला
विज्ञापन

11 फरवरी को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के खम्हरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस सामले में 11 आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक खम्हरिया गांव निवासी रामनसीब ने पुलिस को दिए शिकायतपत्र में बताया कि जमीन की रंजिश को लेकर रविवार को शाम छह बजे गांव के रहने वाले रामभवन पुत्र स्वर्गीय फागू, रामकिशुन पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे, सूरज पुत्र रामभवन, दुर्गावती पत्नी रामभवन, पार्वती पत्नी स्वर्गीय रामशंकर, प्रभावती पत्नी राजेश कुमार, राजेश्वरी पत्नी रामकिशुन, नीतू पत्नी बृजेश कुमार, शिवानी पुत्री राम भवन, पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ, विकास पुत्र कन्हैया एक राय होकर ईंट-पत्थर चलाते हुए गालियां दीं और मारने के लिए दौड़ा लिए। इसमें रामनसीब की पत्नी को चोटें आई और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव के लोग आकर बीच-बचाव किए। विपक्षी उनके दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिए। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed