{"_id":"65db94367a5151b8790768e4","slug":"career-club-will-be-formed-in-inter-colleges-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110351-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंटर कॉलेजों में गठित होगा कॅरिअर क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंटर कॉलेजों में गठित होगा कॅरिअर क्लब
Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद कॅरिअर बनाने के लिए विद्यार्थियों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है। इसके साथ ही विद्यालयों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा। विद्यार्थियों की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी। उसके अनुरूप विद्यालय में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद कौन सा कोर्स करें और किस कोर्स में क्या संभावना है। शिक्षा विभाग ने कॅरिअर गाइडेंस संबंधी पोर्टल शुरू किया है। तीन स्तर पर बने प्लेटफार्म पर पहला कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल है। दूसरा ट्रेनिग सेशन है और तीसरा काउंसिलिंग हेल्पलाइन नंबर है। यहां एक्सपर्ट से बात कर कॅरिअर संबंधी सुझाव प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियो के काम की हर छोटी बड़ी जानकारी मुहैया कराई गई है। इन्हें विद्यार्थी अपने घर पर बैठकर एक क्लिक पर मोबाइल पर देख सकते हैं। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॅरिअर पोर्टल शुरू हुआ है। इसका विद्यार्थी लाभ ले और कॅरिअर की दिशा में ठोस कदम उठाए।
विषय के बारे में मिलेगी जानकारी
उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की जानकारी डाली गई है। एक क्लिक पर 500 से ज्यादा विकल्प जान सकते है। इसमे विज्ञान, गणित, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि हर क्षेत्र में भविष्य संवारने के रास्ते दर्शाए गए है। इसके लिए कौन सा विषय पढ़े, कहां और कैसे पढ़े यह जानकारी भी मुहैया कराई गई है।