फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Car fell in water filled ditch from MBD dam, brother and sister injured

संतकबीरनगर: एमबीडी बांध से पानी भरे खाई में गिरी कार, भाई-बहन घायल

Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Car fell in water filled ditch from MBD dam, brother and sister injured
धनघटा थाना क्षेत्र के तिघरा के पास एमबीडी बांध के नीचे पानी गिरी कार।संवाद - फोटो : KHALILABAD

संतकबीरनगर जिले के मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही कार तिघरा के पास एमबीडी बांध से पानी भरी खाई में गिर गई। कार में सवार युवक किसी तरह बच गए, लेकिन मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


कंचनपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक राकेश यादव के भाई रामप्रवेश यादव के छह वर्षीय पुत्र आर्यन और चार वर्षीय बेटी आर्या को कूरी बाजार में संचालित स्कूल में पहुंचाने उनके चचेरे भाई और भांजे कार से जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद जब कार को एमबीडी बांध पर घुमा रहे थे, उसी दौरान कार बांध पर अनियंत्रित होकर पानी भरी गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक राकेश यादव ने बताया कि चचेरे भाई संजय और भांजे सुनील को तो लोग पानी से जल्द निकाल लिए, लेकिन बच्चों को निकालने में करीब आधा घंटे से अधिक का समय लग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी आर्या और आर्यन की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों बच्चे आईसीयू में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed