फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Capture of drains, obstacle in cleaning

Sant Kabir Nagar News: नालियों पर कब्जा, सफाई में बनी बाधा

Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Capture of drains, obstacle in cleaning
एचआर इंटर कॉलेज के समीप सड़क के किनार नाली पर किया गया अतिक्रमण।संवाद - फोटो : एचआर इंटर कॉलेज के समीप सड़क के किनार नाली पर किया गया अतिक्रमण।संवाद
शहर में नालियां जाम होने से उठ रही दुर्गंध, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में जलनिकासी के लिए बनाई गईं नालियों पर लोगों ने चबूतरे बनवा लिए हैं। इसकी वजह से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। वह जाम होने से दुर्गंध उठ रही है। सड़कों पर पानी पसरा रहता है। ऐसे में लोगों ने परेशानी उठानी पड़ती है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था के लिए सड़क की दोनों पटरियों पर नालियों का निर्माण कराया गया है। पूर्व में नालियों की सफाई नियमित रूप से होती थी, लेकिन इधर कुछ माह से नालियों पर लोगों ने चबूतरा बनवाकर कब्जा कर लिया है। सफाई कर्मी चाह कर भी नालियों की सफाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास रोड पर देेखने को मिल जाएगी। पूर्व में एक बार नगर पालिका प्रशासन ने नालियों पर बने चबूतरे को हटवाया था, लेकिन वर्तमान में एक बार फिर स्थिति जस की तस हो गई है। यही स्थिति मोहल्लों की भी है। मड़या, विधियानी, नेदुला रोड आदि ऐसे स्थान है जहां पर नालियां जाम होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी रुपेश कुमार, राजेश कुमार, सूर्यदेव आदि ने कहा कि नालियों पर बने चबूतरे के कारण सफाई कर्मी आकर लौट जाते हैं। इससे समस्या बनी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं, जहां पर नालियों पर चबूतरा बनाकर बाधा खड़ी की जा रही है, वहां जल्द ही अभियान चलाकर नालियों को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed