{"_id":"6390d365d8ac0461ab197862","slug":"candle-march-for-old-pension-khalilabad-news-gkp4600966105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
शहर में कैंडल मार्च निकालते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्य।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन के लिए निकाला कैंडल मार्च
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने शहीद डॉ. राम आशीष को दी श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने बुुधवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। इसमें शहीद डॉ. राम आशीष के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला।
अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है और इसे लेकर रहेंगे। हर हाल में सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी पडे़गी। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली ही शहीद डॉ. राम आशीष के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
इसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गई। इस दौरान संत कुमार चौधरी, मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा, हरिकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, हरिकेश बहादुर यादव, विनोद चौधरी, अनिल कुमार पासवान, रमेश चंद आदि मौजूद रहे।