फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Can't connect to each other

एक-दूसरे से नहीं जुड़ पाए नाले, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत

Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Can't connect to each other
मेंहदावल बाईपास पर नगरपालिका ने नाले से नाले को नहीं जोड़ा। - फोटो : KHALILABAD
एक-दूसरे से नहीं जुड़ पाए नाले, बढ़ सकती है लोगों की मुसीबत
विज्ञापन

पिछले साल शहर में हुआ था जलभराव, फिर भी नहीं चेत रही नगर पालिका
मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट व बस्ती रोड पर चल रहा है निर्माण कार्य
संतकबीरनगर। शहर में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन नाला निर्माण करा रहा है। अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जबकि 30 जून तक इसे पूरा कर लेना था। नालों को आपस में जोड़ा भी नहीं गया है। भारी बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है।
जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से पिछले साल बरसात के मौसम में खलीलाबाद कस्बे में भारी जलभराव हो गया था। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। जलनिकासी के लिए सड़क को काटना पड़ा था। करीब एक पखवारे तक यह समस्या बनी रही।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई के साथ मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट और मेंहदावल बाईपास से बस्ती रोड पर नेदुला चौराहे तक नालों का निर्माण कार्य शुरू कराया। यह कार्य 30 जून तक पूर्ण कराने की समय सीमा तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी निर्माण अधूरा है। यह स्थिति तब है जब एडीएम मनोज कुमार सिंह ने ईओ के साथ नालों के निरीक्षण के दौरान हर हाल में समय सीमा के भीतर नालों का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जलनिकासी की समस्या से निजात के लिए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही नालों को एक-दूसरे से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed