फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   campain begins for covid control

कोविड नियंत्रण के लिए सर्वे अभियान शुरू

Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
campain begins for covid control
कोविड नियंत्रण के लिए सर्वे अभियान शुरू
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोविड की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। इसमें कोविड संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची भी बनाई जा रही है। लक्षण युक्त व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार मेडिसिन किट भी दी जा रही है।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों की खोज के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत हुई है। 29 जनवरी तक घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। इसके लिए जनपद में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए हैं। अभियान में आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रही हैं। अगर घर में किसी को संक्रमण के लक्षण होंगे, तो उनकी पहचान के साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी जांच की जाएगी और उनके लिए तत्काल मेडिसिन किट की व्यवस्था की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सर्वे के दौरान दो साल के बच्चों के रुटीन टीकाकरण की जानकारी ली जा रही है। साथ ही गर्भवती के टीकाकरण की जानकारी भी ली जा रही है। 60 साल से अधिक उम्र के उन लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है, जिन्होंने कोविडरोधी टीके की पहली या दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इन सभी लोगों को कोविड से प्रतिरक्षित करने के लिए टीकाकरण अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए चल रहा सर्वे अभियान
सीएचसी खलीलाबाद के बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि खलीलाबाद के देवरिया गंगा में सर्वे में लगीं आशा कार्यकर्ता गीता देवी तथा संगिनी ललिता तथा टड़वा में आशा कार्यकर्ता कृष्णावती व बृजबाली का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि घर-घर सर्वे के दौरान अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। कोविड के तय सुरक्षा साधनों का प्रयोग करें। आशा कार्यकर्ता को सर्वे के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा और रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed