{"_id":"66ca6f128bd3fbefc9035e06","slug":"campaign-launched-65-times-200-electricity-thieves-caught-case-against-227-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119658-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 65 बार चला अभियान... पकड़े गए 200 बिजली चोर, 227 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 65 बार चला अभियान... पकड़े गए 200 बिजली चोर, 227 पर केस
Sun, 25 Aug 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
-बिल बकायेदारों पर निगम की सख्ती, 125 लोगों से वसूल हुआ 15 लाख रुपये का राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिल बकायेदारों पर बिजली निगम सख्त है। इसके लिए जनवरी से लेकर अब तक 65 बार अभियान चला। जनवरी से लेकर अब तक बिजली चोरी के मामले में 227 केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें 227 लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया गया, जबकि लगभग 125 लोगों से 15 लाख रुपये जुर्माना निगम ने वसूल किया।
जनपद में बिजली कनेक्शन धारकों की संख्या लगभग तीन लाख के आसपास पहुंचने वाली है। आए दिन लोकल फाल्ट और लाइन लाॅस की घटनाएं हो रही हैं। जिससे जन सामान्य को निर्बाध व अपेक्षित बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली निगम का मानना है कि इसका प्रमुख कारण अवैध ढंग से बिजली का उपभोग करना है। इस पर लगाम लगाने के लिए टीम गठित करके खंडवार आए दिन बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
चेकिंग अभियान के दौरान मौके पर ही बिजली जलाने के सापेक्ष कम लोड मिलता है तो तत्काल लोड बढ़ाने का काम होता है। जनवरी से लेकर अब तक बिजली चोरी के मामले में 227 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 125 लोगों से निगम ने 15 लाख रुपये की वसूली की। वहीं व्यवसायिक चोरी के भी लगभग 50 मामले उजागर हुए। जिनके खिलाफ एंटी थेफ्ट थाना में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
हीटर और एसी के लिए लोग करते हैं बाईपास कनेक्शन
बिजली चेकिंग के यह तथ्य प्रकाश में आया है कि लोग अपने घरों में एसी हीटर आदि भारी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण चलाने के लिए करते हैं। इसके लिए मीटर से पहले बाईपास कनेक्शन कर दिया जाता है, जो कि बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। ऐसा मामला प्रकाश में आने के बाद मौके पर ही ऐसे कनेक्शन को काटा जाता है। साथ ही संबंधित के खिलाफ बिजली चोरी का भी केस दर्ज कराया जाता है।
बिजली चोरी रोकने और बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस फीडर पर लाइन लाॅस ज्यादा मिलता है वहां पर अभियान चलाकर कनेक्शन जांच को प्राथमिकता दी जाती है।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता