फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Called from home and Dharmendra was shot on the forehead by an army soldier.

Sant Kabir Nagar News: घर से बुलाया और धर्मेंद्र के माथे पर सेना के जवान ने मार दी गोली

Sun, 09 Jun 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Called from home and Dharmendra was shot on the forehead by an army soldier.
संतकबीनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी मृतक धर्मेंद्र की पत्नी सुमन बच्चों के साथ घटना की दास्तान सुनाते हुए फफक पड़ी। सुमन के अनुसार आरोपियों में सेना के जवान ने धर्मेंद्र को घर से बुलाया और माथे पर गोली मार दी। धर्मेंद्र अपने पिता की मौत के बाद आठ दिन पूर्व कर्मकांड से खाली हुआ था। घटना की जानकारी के बाद घर पहुंचे नात रिश्तेदार समेत अन्य लोग सुमन व उसके बच्चों को ढाढ़स दे रहे थे।
विज्ञापन

महुई गांव में रविवार को दिन में सन्नाटा रहा। गांव की गलियां एक दम सूनी थीं। मृतक धर्मेंद्र यादव के घर पर गांव व रिश्तेदारों की भीड़ जमा थी। हर कोई गमगीन परिवार को सांत्वना देने में जुटा हुआ था। गांव के घरों पर इक्का दुक्का ही लोग दिखाई दे रहे थे। दरवाजे पर सिर्फ महिलाएं ही बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं। किसी के आने की आहट पाकर लोग चुप्पी साध ले रहे थे। हर कोई घटना के संबंध में चर्चा करने से बच रहा था। वहीं घटना स्थल व मृतक धर्मेंद्र के रिश्तेदारी से पहुंचे लोग घटना के बारे में चर्चा करते रहे। धर्मेंद्र की पत्नी सुमन की मानें तो हत्यारोपियों ने घर से हेलमेट लगाकर कहीं जाने के लिए निकले धर्मेंद्र को विवादित स्थल के पास बुलाया और माथे पर गोली मार दी। घटना देखकर जब धर्मेंद्र के परिजन वहां पर पहुंचे तो अन्य लोगों ने धारदार हथियार से परिजनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


गांव में तैनात पुलिस फोर्स
महुई गांव में घटना के बाद से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पूरी रात गांव में पुलिस का पहरा रहा। गांव के बाहर पीआरवी, क्यूआरटी और मृतक के घर के बाहर और अगल-बगल पुलिस मौजूद रही। पुलिस उच्चाधिकारियों ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर पर रहा पुलिस का पहरा
धर्मेंद्र के हत्यारोपी के घर पर भी पुलिस का पहरा रहा। घटना के बाद से ही हत्यारोपी के परिजन भी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के जाने के बाद वहां पर घर का कोई सदस्य नहीं मिला। दरवाजे पर सिर्फ दो जानवर मौजूद रहे।

हत्यारोपी के घर से बरामद हुआ हथियार
खाली पड़े हत्यारोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने जब तलाशी ली तो प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ। वहीं कुछ लोग हाथ गोला समेत अन्य घातक हथियार मिलने की चर्चा करते रहे। वहीं पुलिस की मानें तो हत्यारोपी बोधनाथ व इंद्रजीत के नाम से अलग-अलग दो सरकारी लाइसेंस मिला है। जांच करने पर एक नागालैंड से रायफल खरीदने का पता चला, जो बरामद नहीं हो पाया है।

शव पहुंचने पर मची चीख पुकार
पुलिस ने शव को रात के समय पोस्टमार्टम न होने से जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था। दिन में चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम को शव पुलिस टीम के निगरानी में गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। इसके बाद शव को बिड़हरघाट ले जाया गया। जहां पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ का घेराव
दिन में पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ सिटी पहुंचे। जहां पर परिजन, रिश्तेदार व अन्य लोगों ने उनका घेराव कर लिया। लोगों की मांग थी कि हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जिस पर सीओ ने सभी को नियम संगत कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed