फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   By giving the greed of doubling the money, they play gambling, the thugs are taking the money

Sant Kabir Nagar News: धन दोगुना कराने का लालच देकर खेलवाते हैं जुआ, ठग ले रहे रकम

Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
By giving the greed of doubling the money, they play gambling, the thugs are taking the money
- खुद को कंपनी का सेठ बताने वाले आरोपी ने बस्ती में खोला है गाड़ी धुलाई सेंटर
विज्ञापन

- किराना दुकानदार ने कर्ज लेकर जुआ खेला और गंवा बैठा सात लाख रुपये
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। धन दोगुना कराने का लालच देकर जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। इस तरह का गैंग जिले में सक्रिय है। गैंग के सदस्य पहले लोगों से जमीन आदि के बहाने संपर्क साधते हैं और फिर उन्हें कनाडा का यूनो गेम बताकर जुआ में उनके रुपये ठग लेते हैं। उनके झांसे आकर किराना दुकानदार सात लाख रुपये गंवा बैठा।
पुलिस की पकड़ में आने के बाद इस गैंग का राज खुला। पुलिस की पूछताछ में गैंग का सरगना बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के जिगिना निवासी दीपक चौधरी उर्फ सेठ जी बताया गया। वह बस्ती शहर में गाड़ी धुलाई सेंटर चलाता है। जबकि गौतम साहब के नाम से कंपनी का मैनेजर जिसे आरोपी बताते थे, वह बस्ती जिले के अनुपाखोर थाना लालगंज बस्ती का रहने वाला प्रवेश चौधरी है, जो दीपक चौधरी का रिश्तेदार है और बालू गिट्टी का कारोबार करता है। कोतवाल सर्वेश राय के मुताबिक, आरोपी दीपक चौधरी, प्रवेश चौधरी और कोतवाली क्षेत्र के थवईपार का रहने वाला कमर अहमद उर्फ खान उर्फ समीर गहरे दोस्त हैं।
विज्ञापन

आरोपी दीपक चौधरी की मां की तबीयत खराब हुई। इलाज कराने में दीपक काफी कर्जदार हो गया। बाद में उसकी मां की भी मौत हो गई। कर्ज का पैसा वापस करने की स्थिति नहीं बन रही थी। आरोपी दीपक को कुछ सूझ नहीं रहा था। आरोपी कमर अहमद उर्फ खान उर्फ समीर ने टप्पेबाजी का तरीका बताया और उसी के जरिए धन कमाने की योजना बनाई। इसके संपर्क में दुधारा क्षेत्र के छपिया छितौना का रहने वाला अब्दुल मोईद और छाता गांव का संजय था। ब्दुल मोईद और संजय मिलकर पैसे वालों की तलाश करते थे और फिर दीपक, प्रवेश और कमर अहमद उर्फ खान उर्फ समीर से संपर्क कराते थे। बाद में धन दोगुना कराने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के पचावा निवासी पीड़ित राम प्रसाद किराने की दुकान चलाते हैं। इस गैंग ने उन्हें जमीन दिलाने की बात कह कर चंगुल में फंसा लिया और धन दोगुना कराने का लालच दिया। पीड़ित ने ब्याज पर पैसा लिया और जुए में सात लाख रुपये गंवा बैठा। संवाद
इंसेट
पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने बताई ठगी की दास्तां
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र के पथरा गांव के रहने वाले पीड़ित प्रापर्टी डीलर अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर के जिलुआताल के रहने वाले उसके दोस्त करीम खान और गणेश निषाद हैं। इन्हीं दोनों दोस्तों के माध्यम से समीर खान ने उससे संपर्क किया और जमीन के कागजात दिखाने के बहाने उसे आठ जून को खलीलाबाद शहर के एक होटल में बुलाया। उस दिन जमीन की बातचीत की। नौ जून को खलीलाबाद शहर के दूसरे होटल में बुलाया और आरोपी दीपक चौधरी को कंपनी का सेठ और प्रवेश को कंपनी का मैनेजर गौतम साहब बता कर परिचय कराया। जबकि समीर खान का गलत पता अंबेडकरनगर बताया। आरोपियों ने उन्हें धन दोगुना कराने का लालच दिया। कनाडा का यूनो गेम बताकर जुआ खेलने के लिए प्रेरित किया और उनके दो लाख बीस हजार रुपये ठग लिए खुद काे ठगा महसूस करने के बाद अशोक कुमार ने कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा तो ठगी का राज खुला।
इंसेट
ऐसे करते हैं ठगी-----
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपना नाम बदल कर लोगों से मिलते हैं और ठगी करते हैं। खलीलाबाद शहर के एक होटल में कंपनी के सेठ नाम से दीपक चौधरी के लिए एसी कमरा बुक करते हैं। शेष अन्य आरोपियों के अलग-अलग कमरा बुक कराते हैं। जिस व्यक्ति को बुलाकर लाते हैं, उससे जमीन की बात के दौरान बताते हैं कि सेठ जी के पास काफी पैसा है। उनके साथ आओ एक खेल खेलते है, तुम्हारा पैसा अभी तुरंत दूना हो जाएगा। यही लालच देकर आरोपी लोगों को बैठाकर वहां पर मूंगफली, मटर या राजमा के दाने को सामने रखकर सेठ को बैठाकर खेलना शुरु करते है। फिर आरोपी दीपक उर्फ सेठ मुट्टी में कुछ दाना लेता है और फिर कहता है कि बताओ कितने दाने हैं। जुआ खेलने वाला पीड़ित जो संख्या बताता है, उसमें से कुछ दाने चुपके से नीचे गिरा देते हैं। इससे पीड़ित की बताए संख्या गलत हो जाती है। उसके बाद पीड़ित के पैसे ले लेते हैं। फिर उस व्यक्ति को यह कहकर भेज देते हैं कि अगली बार आना। तुम्हीं जीतोगे। इस प्रकार जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लेते है।

इंसेट
अब तक ये आरोपी आए हैं पकड़ में
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि जालसाजी मामले में कार सवार पांच आरोपियाें को डीघाबाईपास से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियाें में अब्दुल मोईद निवासी छपिया छितौना, दुधारा, संजय कुमार निवासी छाता दुधारा, प्रवेश कुमार चौधरी उर्फ गौतम निवासी अनुपाखोर थाना लालगंज जनपद बस्ती, दीपक चौधरी उर्फ सेठ जी निवासी जिगिना कोतवाली जनपद बस्ती, कमर अहमद उर्फ खान उर्फ समीर निवासी थवईपार कोतवाली शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4.62 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में शेष गोरखपुर के चिलुआताल के रहने वाले दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed