फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buying a mobile phone has become costlier; prices have surged, increasing the burden on customers.

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल खरीदना हुआ महंगा, कीमतों में उछाल, ग्राहकों पर बढ़ा बोझ

Mon, 15 Jun 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Buying a mobile phone has become costlier; prices have surged, increasing the burden on customers.
दुकान पर मोबाइल खरीदते ग्राहक। संवाद
सेमरियावां। बढ़ती महंगाई का असर अब मोबाइल बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। नया फोन खरीदने पहुंच रहे ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, सेहुड़ा, करही, दानोकुइयां दुधारा, चिउटना, सालेहपुर, नव्वागांव आदि चौराहों पर मोबाइल की दुकानों की भरमार है। सेमरियावां के मोबाइल दुकानदार इमरान खान, अजीम, शमशाद, अतुल अग्रहरि, कलाम चौधरी, बाघनगर बाजार के दुकानदार इरशाद अहमद, वीरेंद्र, करही के कलीमुल्लाह आदि का कहना है कि कंपनियों ने कई मॉडलों के दाम बढ़ा दिए हैं। साथ ही परिवहन खर्च, पैकेजिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पुर्जों की कीमत बढ़ने का असर भी बाजार पर पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो स्मार्टफोन कुछ महीने पहले आठ हजार रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गई है। मध्यम श्रेणी के मोबाइल फोन में भी एक से तीन हजार रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है। महंगाई के चलते बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों कहना है कि महंगाई का असर आने वाले समय में और बढ़ सकता है। ग्राहकों ने बढ़ती मोबाइल कीमतों पर चिंता जताते हुए राहत की मांग की है।
0000000000000000000
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
मोबाइल व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि परिवहन और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में नया मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे लोगों को पहले से अधिक बजट तैयार रखना होगा।

00000000000000000
एसेसरीज भी हुईं महंगी
सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि चार्जर, ईयरफोन, मोबाइल कवर और टेंपर्ड ग्लास जैसी एक्सेसरीज की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार प्लास्टिक और अन्य कच्चे माल की लागत बढ़ने से इन उत्पादों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed