फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buses will be available from Mehdawal, Khalilabad, and Mukhlispur to Prayagraj.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल, खलीलाबाद और मुखलिसपुर से प्रयागराज के लिए मिलेगी बस

Thu, 15 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available from Mehdawal, Khalilabad, and Mukhlispur to Prayagraj.
प्रयागराज के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस-संवाद
संतकबीरनगर। जनपद में परिवहन विभाग माघ मेला की तैयारियों में जुट गया है। प्रयागराज में 18 जनवरी को नहान का पर्व है। माघ मेला के लिए बसों का आवंटन पहले ही हो चुका है। मेंहदावल, खलीलाबाद और मुखलिसपुर से बसों को प्रयागराज के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम बस्ती डीपो से जिले के लिए 30 बस को आवंटन हो चुका है। मेंहदावल और खलीलाबाद के लिए 5-5 और मुखलिसपुर के लिए 20 बस संचालित होंगी। बसें जिले में आ भी चुकी हैं। बीच में सवारियां नहीं मिलने से बसों को खड़ा करा दिया गया था। खिचड़ी के आसपास सवारियों के निकलने की संभावना जताई जा रही थी। प्रयागराज में नहान का पर्व 18 जनवरी को है। इसमें शामिल होने के लिए जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में खिचड़ी के बाद से ही श्रद्धालु प्रयागराज के लिए निकलना शुरुकर देंगे। वहीं बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। खलीलाबाद अस्थायी बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि प्रयागराज के लिए सवारियां अभी नहीं निकल रही हैं। इसकी वजह से बसों को उनके नियत जगह पर रोक दिया गया था। श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाने के लिए बसें पूरी तरह से तैयार हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed