फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Buses to Maharajganj are not available after evening.

Sant Kabir Nagar News: शाम होते ही नहीं मिलतीं महराजगंज के लिए बसें

Tue, 09 Jun 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Buses to Maharajganj are not available after evening.

विज्ञापन
मेंहदावल। कस्बे से महराजगंज व आनंदनगर फरेंदा के लिए शाम को कोई रोडवेज बस नहीं है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को टैक्सी लेनी पड़ती है, जिससे वह अपनी यात्रा किस्तों में पूरी कर पाते हैं। मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित बस स्टैंड से महराजगंज तथा आनंदनगर फरेंदा के लिए शाम ढलने के बाद कोई परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है, जबकि आनंदनगर मुख्य बाजार है और महराजगंज जिला है। बस सेवा न होने से यहां से यात्रियों का सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है।
इस मार्ग पर टैक्सी चालक यदि अपना वाहन शाम ढलने के बाद संचालित न करें तो यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। यदि आनंदनगर शाम को किसी यात्री को जाना है तो उसे टैक्सी से पहले करमैनी होकर कैंपियरगंज तक जाना पड़ेगा। यहां से आनंदनगर के लिए बस मिलेगी।
विज्ञापन

महराजगंज जाने के लिए यात्री को पहले आनंदनगर के लिए टैक्सी करनी पड़ेगी, उसके बाद यहां से महराजगंज के लिए बस या प्राइवेट टैक्सी करनी पड़ेगी। वैसे तो महराजगंज से सुबह 7:00 से 8:30 तक दो बस अयोध्या तक संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी हेमंत कुमार, मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार, आशीष, शत्रुघ्न, कमलेश आदि का कहना है कि मेंहदावल बस स्टैंड से महराजगंज तथा आनंद नगर के लिए दोपहर बाद से ही कोई बस सेवा संचालित नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed