फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   buisinessmen happy by opening market

अनलॉक से पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
buisinessmen happy by opening market
शहर के बरदहिया बाजार के खुलने से बढ़ा चहल पहल ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
अनलॉक से पटरी पर लौटने लगी जिंदगी
विज्ञापन

बरदहिया बाजार में लौटी रौनक, व्यापारी खुश
तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सतर्कता जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के घटते मामलों ने राहत पहुंचाई तो सरकार ने रविवार की बंदी भी खोलते हुए अनलॉक कर दिया। इससे अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। बाजार पूरी तरह से खुल गए हैं परिवहन व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलने लगी है। साथ ही अन्य गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। इससे व्यापारियों के साथ आम जन भी खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है, ऐसे में प्रशासन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने पर जोर दे रहा है।

कोरोना काल में कोविड के मरीजों की संख्या जब बढ़ने लगी तो सरकार ने लॉकडाउन कर दिया। इससे बाजार बंद हो गए थे। अन्य गतिविधियां भी ठप हो गई थीं। इसके साथ ही प्रति सप्ताह दो दिन लगने वाली पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसका असर यह रहा कि बदरहिया बाजार में कारोबार करने वाले बुनकरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इधर, जिला कोरोनामुक्त हो गया है। साथ ही सरकार ने रविवार को साप्तहिक लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा करते हुए पूरे सप्ताह अनलॉक की घोषणा कर दी। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को बरदहिया बाजार में दुकानें लगीं और बड़ी संख्या में कारोबारी भी खरीद व बिक्री के लिए आए। साथ ही बाजार भी पूरी तरह से खुला नजर आया। परिवहन निगम की बसें भी अपनी पूरी क्षमता के साथ चलीं। होटल, रेस्टोरेंट, माल में अपेक्षाकृत भीड़ दिखाई दी। इससे व्यापारी खुश दिखे। खलीलाबाद के किराना का व्यवसाय करने वाले महेश गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन ने कारोबार चौपट कर दिया, लेकिन अब राहत मिलती नजर आ रही है। स्वर्ण कारोबारी दिलीप कुमार ने कहा कि बाजार पूरी तरह से खुलने से राहत मिली है। इधर, स्कूल-कॉलेज भी खुलने लगे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन अब भी सतर्क हैं। कारण यह है कि अक्तूबर माह में तीसरी लहर आने की आशंका है। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा भले ही अनलॉक हो गया है, लेकिन लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed