फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Built on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर संबंध बनाया

Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Built on the pretext of marriage
eve teasing
धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने की युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इससे युवती के गर्भ ठहर गया। वहीं युवक ने भी शादी से इंकार कर दिया। सोमवार को युवती भाई के साथ थाने पहुंची और गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


 युवती के अनुसार युवक और वह एक ही गांव के निवासी हैं। दो वर्ष पहले युवक ने शादी करने की बात कहकर उससे संबंध बनाया। आरोप है कि शादी की बात करने पर युवक टाल मटोल करता रहा। अब उसके पेट में तीन माह का गर्भ है। जानकारी होने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार इस संबंध में उसने छह फरवरी को पौली चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन


एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया     और वह तीन माह की गर्भवती है। शादी से मुकर जाने पर वह केस दर्ज कराने की मांग की।  मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इसमें केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed