फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   buildings lit up with tricolor lights

Sant Kabir Nagar News: तिरंगा रोशनी से जगमगाईं इमारतें

Wed, 25 Jan 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
buildings lit up with tricolor lights
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झालरों से जगमगाता कलेक्ट्रेट भवन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
तिरंगा रोशनी से जगमगाईं इमारतें
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहा रहेगा वनवे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं होंगी। पुलिस लाइंस में परेड होगा। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहे तक यातायात व्यवस्था वन वे रहेगी।

गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने के लिए कलेक्ट्रेट को इलेक्ट्रॉनिक झालर व फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा सरकारी भवनों की सजावट देर शाम तक होती रही। स्कूलों में भी रंगारंग कार्यक्रम होंगे। बुधवार को पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मी परेड का अभ्यास करते हुए दिखे। खलीलाबाद शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में झंडे की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

...
ये कार्यक्रम होंगे
- सुबह 8:15 बजे प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- 8:30 बजे सरकारी भवनों पर झंडा फहराया जाएगा।
- 9:15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण होगा।
- 9:30 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होेंगे।
- 10 बजे विद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा।
- 10:30 बजे विद्यालयों में खेलकूद, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताए होंगी।
- 12:30 बजे जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
- तीन से पांच बजे तक आजाद चौक पर सार्वजनिक सभा होगी।
- शाम छह बजे एचआर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed