फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Budget available, yet road conditions remain unimproved

Sant Kabir Nagar News: बजट उपलब्ध फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की दशा

Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Budget available, yet road conditions remain unimproved
सड़क का निर्माण अधूरा।
संतकबीरनगर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाने वाली सड़कें जर्जर हो गई हैं। इसमें नेदुला चौराहा से पटखौली मार्ग, समयजी मंदिर से पुरानी सब्जी मंडी रोड, डीघा आदि सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की दशा सुधारने के लिए पालिका प्रशासन ने योजना तैयार की थी और पालिका बोर्ड से भी स्वीकृति ली गई है। इसके लिए 15 वें वित्त से बजट भी मिल चुका है। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के नेदुला चौराहे से पटखौली मार्ग की स्थिति यह है कि इस सड़क को सीसी रोड बनाने के लिए कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन बजट की कमी बताकर कार्य रोक दिया गया। यहां सड़क पर गिट्टी डाली गई है और दोनों तरफ बेस भी बनाया गया है, लेकिन कार्य अब तक पूर्ण नहीं कराया गया। यह स्थिति तब है जब इस मार्ग पर विद्यालय भी पड़ता है और छोटे-छोटे बच्चे इधर से विद्यालय आते-जाते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में लाेगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ समय माता मंदिर से पुरानी सब्जी मंडी मार्ग के शुरूआत में करीब 10 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया गया, लेकिन आगे का कार्य ठप है। धार्मिक रूप से प्रसिद्ध समय माता मंदिर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, लेकिन सड़क का निर्माण न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन का दावा है कि इस मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा, लेकिन यह कार्य कब होगा, यह जिम्मेदार बताते से कतरा रहे हैं। इसी तरह डीघा मोहल्ले में आने-जाने के लिए सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा कई और सड़कें है जो जर्जर है।
विज्ञापन


पांच करोड़ से होना है सड़कों का निर्माण
शहर की अधूरी व जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 15वें वित्त से पांच करोड़ मिले है। पालिका बोर्ड से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक कार्य शुरू न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेदुला निवासी राजकुमार, समय माता मंदिर क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार आदि ने कहा कि उम्मीद थी सड़कों की दशा में सुधार होगा, लेकिन अब तक कार्य न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने सड़कों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की अधूरी व जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के बनने से लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed