फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSP will strongly contest civic elections

Sant Kabir Nagar News: मजबूती से बसपा लड़ेगी निकाय चुनाव

Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
BSP will strongly contest civic elections
मेंहदावल के धौरापार में बसपा के कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते पूर्व विधायक भगवान दास।संवा - फोटो : KHALILABAD
मजबूती से बसपा लड़ेगी निकाय चुनाव
विज्ञापन

धौरापार में बसपा के सम्मेलन में बोले पूर्व विधायक
मेंहदावल (संवाद न्यूज एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी ने समता मूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। समाज के हर वर्ग के विकास का सपना बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साकार किया। भाजपा जैसे दल समाज व देश को तोड़ने का कार्य किए, लेकिन बसपा सदैव समाज को जोडते हुए विकास के पहिए को आगे बढ़ाया।
निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। यह बातें मंगलवार को पूर्व विधायक भगवान दास ने मेंहदावल नगर पंचायत के धौरापार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा कभी झूठा वादा नहीं करती। गरीबों को कांशीराम आवास बनाकर देने का कार्य उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने किया। उत्तर प्रदेश में जब-जब बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी और मायावती मुख्यमंत्री बनी तब-तब अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा की सोच व कार्य जनता व समाज के विकास के प्रति समर्पित रहा, लेकिन गैर बसपा वाले दल सत्ता के लिए समाज को बांटने, देश को तोड़ने व झूठ की बुनियाद पर विकास की इबादत लिखने का कार्य कर रहे हैं। जनता को ऐसे राजनीतिक दलो से सावधान रहने की आवश्यकता हैं। स्थानीय निकाय चुनाव निकट हैं।
बसपा निकाय चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। कार्यकर्ताओं के साथ उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनावी रणनीति तय की जा रही हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश व मनोयोग के साथ निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कार्यकर्ताओं के मेहनत, संकल्प व परिश्रम के बलबूते प्रदेश में निकाय चुनाव में बसपा का परचम फहरेगा और जनता के साथ झूठ के वादो पर सरकार चलाने वाले दल का सफाया होगा।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामकेश राव, विष्णुदयाल अग्रहरि, प्रमोद निषाद, राम आशीष, भोलानाथ निषाद, सोमनाथ प्रजापति, मोहम्मद फारुक, इरफान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed