फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bsp meeting

भाई को भाई से लड़ाने वाले समाज के दुश्मन: भीमराज

Sat, 06 Mar 2021 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
bsp meeting
धनघता में बसपा की सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर - फोटो : KHALILABAD
भाई को भाई से लड़ाने वाले समाज के दुश्मन: भीमराज
विज्ञापन

धनघटा में बसपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा है कि भाई को भाई से लड़ाकर अपना भला चाहने वाले समाज के दुश्मन होते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहकर बसपा के लोग आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा की सरकार बनवाने के लिए जुट जाएं। सर्वसमाज के भले के लिए बहन मायावती का सीएम बनना जरूरी है।

शनिवार को धनघटा के पुरानी तहसील बाग में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबके हक और अधिकार के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता बहन मायावती के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और कानून का राज्य स्थापित करने की बात जनता के बीच पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समाज में विद्वेष पैदा करके माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं दलितों, पिछड़ों तथा गरीबों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। कहा कि मानवता का कल्याण केवल बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से ही संभव है। बसपा हर वर्ग के लोगों को राजनैतिक एवं सामाजिक भागीदारी देने का काम करती है। पिछड़े वर्ग के लोग हों या अगड़े समाज के लोग सभी को बसपा ने बगैर किसी भेदभाव के सम्मान दिया है और देती रहेगी। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी लालचंद्र निषाद, मिट्ठू राजभर, ज्ञानप्रकाश, झिनकान प्रसाद, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, अमरचंद दुबे, सुबोध चंद्र यादव, केके गौतम, रामसिधारे, राजेंद्र आजाद, राकेश यादव, बृजेश यादव, पूर्व विधायक भगवान दास, जुबेर अहमद, सुशील पांडेय, यशोदा नंद निषाद, अर्चना महातम, नित्यानंद यादव, इंदल यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर रामललित यादव, विक्रम राजभर, प्रदीप यादव, हरीराम यादव, राना महातम, ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अशीष यादव ने किया। उधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रामजपित राजभर ने अपने तमाम साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें शमीम अहमद, अमरेश पाल, अशोक मौर्य, सुग्रीव राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed