फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA were flanked by faculty

शिक्षकों ने बीएसए को घेराव किया

Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
BSA were flanked by faculty
शिक्षकों ने बीएसए को घेराव किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए का घेराव किया। शिक्षकों ने कुछ शिक्षक नेताओं पर प्रमोशन में देरी कराने का आरोप लगाया। इसके साथ ही शिक्षकों ने डीएम को भी ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी और महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव ने पांच मई को जनपद में कार्यरत सहायक अध्यापक जिनकी प्राथमिक विद्यालयों में तीन साल की सेवा पूर्ण हो चुकी है उनके पदोन्नति के लिए अनुमति दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक नेता अपर जिलाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराए है इससे पदोन्नति प्रकिया शिथिल हो गई है।
विज्ञापन

  जबकि निकट 20 मई को विद्यालय ग्रीष्म अवकाश के लिए पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे परेशानी उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी दशा मेें अविलंब पदोन्नति की कार्रवाई पूरी की जाए। प्रभारी बीएसए ऋषिकेश सिंह ने कहा कि प्रमोशन की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर पवन कुमार, प्रदीप कुमार, राघवेंद्र प्रताप, हमीदा खातून, निर्मला मद्घेशिया, अमित कुमार सिंह, मकबूल अहमद, दिग्विजयनाथ यादव, गुलबहार अहमद अंसारी, लालचंद समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed