{"_id":"5b19787c4f1c1bb0318b59dc","slug":"bsa-office-unlocked-after-4-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद आखिरकार खुला बीएसए कार्यालय का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद आखिरकार खुला बीएसए कार्यालय का ताला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का ताला खुलवाते सीडीओ, एसडीएम सदर और पीडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। चार दिन बाद सील बीएसए कार्यालय का ताला गुरुवार को सीडीओ और एसडीएम सदर ने खुलवाया। उसके बाद बीएसए कार्यालय में कामकाज शुरू हुआ। बीएसए का प्रभार लेने से डीआईओएस के हाथ खड़े कर देने पर बेलहर के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह को प्रभार दिया गया।
गड़बड़ी की आशंका में और स्थानांतरित बीएसए माया सिंह की कार्यशैली से नाराज होकर रविवार को डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी के निर्देश पर सीडीओ हाकिम सिंह ने एसडीएम सदर उमेश चंद निगम की उपस्थिति में कार्यालय को सील कर दिया था। इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई थी। बीएसए कार्यालय सील होने से कार्य प्रभावित हो रहा था। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि एसडीएम उमेश चंद्र ,पीडी प्रमोद यादव और डीआईओएस की उपस्थिति में सील हुए कार्यालय को खुलवाया।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा को विभाग का चार्ज दिए जाने का आदेश जारी किया, लेकिन उन्होंने प्रभार लेने से मना कर दिया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर डॉ. नरेंद्र सिंह को बीएसए का प्रभार सौंप दिया। जब तक नए बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं आते हैं, बीएसए कार्यालय का नैत्यिक कार्य बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह के जरिए संपादित किया जाएगा। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्यिकी अधिकारी एनके सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अतुल पांडेय, डीसीएमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, बजरंगी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।