फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA office performed specific BTC teachers

विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय प्रदर्शन किया

Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
BSA office performed specific BTC teachers
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांग पत्र दिया। 
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक दोपहर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां भी नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद चौधरी व महामंत्री केशरीलाल ने कहा कि जिले में 2005 के बाद तैनात शिक्षकों को वर्तमान में नई पेंशन योजना के तहत फार्म भरने का आदेश हुआ है, जबकि उच्च न्यायालय का आदेश है कि सभी को पुरानी पेंशन से आच्छादित किया जाए। कहा कि सरकार तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें। इसके साथ ही शिक्षकों ने मांग किया कि शिक्षकों को वर्ष 2014-15 का बोनस तथा बकाया डीए भुगतान किया जाए। वित्त एवं लेखाधिकारी को सप्ताह के कम से कम दो दिन प्रात: दस बजे से सायं चार बजे तक कार्यालय पर उपस्थित रहने तथा जिन शिक्षकों का सत्यापन आया है, उनकी सूची जारी कर अप्रैल माह का वेतन भुगतान कराया जाए। समायोजित शिक्षा मित्रों से शिक्षक बनाए गए लोगों के बकाए का भुगतान तत्काल कराया जाए। प्रदर्शन में राजेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, बाबूराम, दिनेश पांडेय, करतार सिंह, ओमपाल सिंह, अमित यादव, लालमणि यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, हरिकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मधुसूदन चौहान, नवीन त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed