{"_id":"68a8c1324842367e8900bf7d","slug":"brothers-injured-in-attack-by-a-bully-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137334-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दबंग के हमले में सगे भाई लहूलुहान केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दबंग के हमले में सगे भाई लहूलुहान केस दर्ज
Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के भंडा गांव में बृहस्पतिवार को दबंगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के भंडा निवासी रोहित पुत्र दीनदयाल अग्रहरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने छोटे भाई मोहित के साथ हैंसर बाजार जरूरी कार्य से गया था। भाई मोहित दुकान पर जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहा था उसी दौरान थाना क्षेत्र के सोनाड़ी चौराहा निवासी अर्जुन गाली देने लगा विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में आए भाई मोहित को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। संवाद