{"_id":"67c0a4050cf6d014b30cd258","slug":"brother-stabbed-while-dividing-land-condition-critical-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129202-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के बंटवारे में भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के बंटवारे में भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर
Thu, 27 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव का मामला, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। सगे भाई ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी मलौली ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
सिरसी निवासी रामशंकर और रामकेवल यादव भाई हैं। रामकेवल यादव के पुत्र सुनील यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:45 बजे मां निर्मला देवी और पिता राम केवल यादव गाय को चारा देने गए थे। इसी दौरान रामशंकर यादव और उनके पुत्र अरुण आ गए और जमीन संबंधी विवाद को लेकर मां निर्मला देवी पर हमला कर दिया। वह घायल होकर गिर पड़ीं। पिता राम केवल उनको उठा रहे थे, उसी दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू उनके पेट में लगा है। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल अवस्था में राम केवल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले में रामशंकर और अरुण के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।