फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   British Maulana has been made the patron in the registration of the society.

Sant Kabir Nagar News: सोसाइटी की रजिस्ट्रेशन में सरपरस्त बनाया गया है ब्रिटिश मौलाना

Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
British Maulana has been made the patron in the registration of the society.
ब्रिटिश मौलाना के सील मदरसे पर पहुंचा पुलिस बल । संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ले में स्थित ब्रिटिश मौलाना शमशुल होदा खान के मदरसा मामले में सोसाइटी रजिस्ट्रेशन में वह सरपरस्त बनाया गया है। राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद से आरटीआई के माध्यम से वर्ष 2021 में इसकी जानकारी मिली है। स्थिति यह है कि सोसाइटी में मौलाना के परिवार और रिश्ते के पांच लोग पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स गोरखपुर ने रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी दोहरी नागरिकता धारी मौलाना शमशुल हुदा खान पर केस दर्ज कराया है। सहसरांव माफी गांव निवासी नुरूल हक को आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सोसाइटी रजिस्ट्रेशन का काम नवंबर 2013 में सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स गोरखपुर के यहां पर कराया गया।
विज्ञापन

जबकि आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मदरसे में नौकरी के दौरान ही दिसंबर 2013 में ही मौलाना शमशुल हुदा खान ने ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त कर ली थी। इसके बाद से शहर के मोतीनगर मोहल्ले में करोड़ों रुपये कीमत का भव्य मदरसा बनकर तैयार हुआ। सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के समय बच्चियों के बेहतर भविष्य को लेकर स्कूल व कंप्यूटर ट्रेनिंग देने की बात दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद के सहसरांव माफी गांव निवासी अब्दुल करीम ने 15 सितंबर 2021 को डीजीपी व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद से ही शुरू हुई जांच में मामला परत दर परत खुलकर सामने आने के साथ ही चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ शिकंजा कसने का काम तेज कर दिया है। फिलहाल मामले में अभी शिकायतकर्ता अब्दुल हकीम हैं।

---------------------
ब्रिटेन में बैठा है मौलाना, बेटा मां व अन्य के साथ मदरसे का कर रहा संचालन
कोतवाली खलीलाबाद में ब्रिटिश मौलाना शमशुल होदा खान व उसके बेटे तौसीफ रहा, पत्नी सकलैन खातून व बहू नसरीन के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में अप्रैल 2024 में धाेखाधड़ी समेत अन्य मामले में केस दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में पाया गया कि मौलाना ब्रिटेन में बैठा हुआ है। जबकि उसका बेटा तौसीफ रजा मां सकलैन और अपनी पत्नी नसरीन के साथ खलीलाबाद में ही निवास कर रहा हैं। कोतवाली पुलिस की मानें तो मामले में मौलाना को छोड़कर अन्य के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दिया है। इसके अलावा आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना पर प्रबंधक दारूल ओलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मुबारकपुर सरफराज अहमद की तहरीर पर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने के बाद धोखधड़ी करके 16,59,555 रुपये सरकारी कोष से वेतन प्राप्त करने के मामले में केस दर्ज हुआ है।
---------------------
ये लोग हैं मदरसा में पदाधिकारी
नाम पता पद व्यवसाय
(मौलाना) शमशुल हुदा खान देवरिया लाल सरपरस्त शिक्षक
नुरूल हुदा खान जलगांव महाराष्ट्र अध्यक्ष (सदर) जाॅब
तौसीफ रजा मिल्लतनगर सिक्रेटरी/मैनेजर कृषि
महमूद आलम बंजरिया खजांची बिजनेसमैन
(मौलाना)आफताब अहमद बसडीला ऑडिटर शिक्षक
मास्टर हबीबुल्लाह खान बिधियानी सदस्य समाजसेवी
सकलैन खातून मिल्लतनगर सदस्य कृषि
हाजी समीम खान पठान टोला सदस्य बिजनेसमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed