{"_id":"68f28f5e641824047306bfc7","slug":"bring-improvement-in-revenue-collection-achieve-100-target-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140014-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में लाए सुधार, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में लाए सुधार, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें : डीएम
Sat, 18 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों के निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विभागीय अधिकारी भी संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिले।
समीक्षा के दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग और कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम संजीव राय, एसडीएम डॉ. सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।