फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bridges and culverts damaged, if missed, life will be in danger

Sant Kabir Nagar News: पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त, चूके तो खतरे में पड़ जाएगी जान

Fri, 29 Nov 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bridges and culverts damaged, if missed, life will be in danger
संतकबीरनगर। बरेली में निर्माणाधीन पुल से कार नीचे गिरने के चलते तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले में अफसरों की उदासीनता बनी हुई है। स्थिति यह है कि कई जगहाें पर पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। कोहरे का समय चल रहा है। ऐसे में जरा सा चूक हुई तो जान खतरे में पड़ सकती है।
चकदही में टैंकर गिरने से टूट गई है पुलिया की रेलिंग : खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर चकदही में पिछले दिनों अनियंत्रित टैंकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

अभी तक इस पुलियां की रेलिंग नहीं बनाई है। लापरवाही की हद यह है कि पुलियां क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कोई संकेतांक और सुरक्षा के इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। कोहरे का समय है और इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवाजाही होती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इस क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कुमार,रविंद्र यादव आदि ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलियां की रेलिंग बनवाए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर में भी क्षतिग्रस्त हो गई है पुल की रेलिंग : राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमी नदी पर बने पुल की रेलिंग भी कुछ दूर तक क्षतिग्रस्त हो गई है।
हाईवे होने के चलते इस मार्ग पर बड़े वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। कई महीने से पुल की रेलिंग टूटी हुई है। कोहरे में यहां से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी हादसा हो सकता है। कारण यह है कि गूगल मैप में यह मार्ग सही दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed