{"_id":"6238b9129c7cd06d041b502e","slug":"brick-shop-seize-khalilabad-news-gkp430609170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति पत्र नहीं लेने पर ईंट-भट्ठा को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति पत्र नहीं लेने पर ईंट-भट्ठा को किया सीज
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के सरौवा में ईट भट्टे को सीज करते नायब तहसीलदार।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति पत्र नहीं लेने पर ईंट-भट्ठा को किया सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। सोमवार को नायब तहसीलदार ने सरौवा स्थित ईंट-भट्टे को सीज कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति पत्र नहीं लेने पर कार्रवाई की गई।
मेंहदावल के नायब तहसीलदार योगेंद्र कृष्ण ने बताया कि सरौवा स्थित शिव शक्ति ब्रिक फील्ड नाम से ईंट-भट्टा संचालित होता है। जिसके प्रोपराइटर सरौवा निवासी राजेश्वर सिंह हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आदेश के तहत ईंट -भट्टा के संचालन के लिए सहमति पत्र लेना अनिवार्य है। बिना सहमति पत्र वाले ईंट भट्टों पर कार्रवाई का निर्देश है। एसडीएम के निर्देश के क्रम में शिवशक्ति ब्रिक फील्ड सरौवा के कार्यालय को सीज किया गया। जबकि ईंट-भट्ठा मालिक राजेश्वर सिंह का आरोप है कि प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई किया है। जिले में किसी ईट भट्ठे पर नियम का पालन नहीं हो रहा है। प्रशासन ने सिर्फ उन्हीं के ईंट-भट्ठे पर कार्रवाई किया। इसके खिलाफ वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।