फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Boundary walls will be built in all 141 schools under MNREGA

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा के तहत सभी 141 विद्यालयों में बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी

Sun, 15 Dec 2024 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Boundary walls will be built in all 141 schools under MNREGA
सेमरियावां। सेमरियावां में 141 स्कूलों में मनरेगा के तहत बांउड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इन स्कूलों में अधिकांश में बाउंड्री वॉल बन चुकी है। चार गांव में प्राक्कलन तैयार हो गई है। छह स्कूलों में विवाद के चलते बाउंड्री वॉल नहीं शुरू हो पाई है। छह स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 78 प्राथमिक विद्यालय, 22 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 41 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। स्कूलों में बाउंड्री वॉल नहीं होने से मवेशी अक्सर परिसर में घुसकर गंदगी फैलाते हैं। बाउंड्री वॉल के अभाव में स्कूल के सामानों की भी सुरक्षा नहीं हो पाती है। सुबह स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों को किसी न किसी समस्या से दो चार होना पड़ता है। इससे निपटने के लिए शिक्षा विभाग के सामने बजट की समस्या खड़ी थी। सेमरियावां में मनरेगा के तहत 141 स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनाए जाने हैं। इनका निर्माण ग्राम पंचायतें मनरेगा के मद से करेंगी।
विज्ञापन

00000

सेमरियावां ब्लॉक में उच्च प्राथमिक अगया, कंपोजिट विद्यालय करमाखान, प्राथमिक विद्यालय केकरहो, कंपोजिट विद्यालय सालेहपुर में बाउंड्री वॉल के लिए प्राक्कलन तैयार है। कंपोजिट विद्यालय अहिरौली, दानोकुइयां, प्राथमिक विद्यालय छाता, नव्वाडीह, बन्नी में कार्य प्रगति पर है। प्राथमिक विद्यालय धरूई, पैड़ी, वाहिनी, कंपोजिट विद्यालय महुआरी, बत्सी बत्सा, कोहरियावां में बाउंड्री वॉल निर्माण में विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

ब्लॉक के सभी 141 स्कूलों की बाउंड्री मनरेगा से बनाई जानी है। इनमें से अधिकांश में बाउंड्री वॉल बनाई जा चुकी है। कुछ स्कूलों में बाउंड्री वॉल कार्य प्रगति पर है। कुछ गांव में प्राक्कलन तैयार है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। कुछ गांव में विवाद के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका है। विवाद खत्म कर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। सभी स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनाई जानी है।
- विजय कुमार सिंह, बीडीओ सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed