{"_id":"65494a64d41dd35c7308f14d","slug":"boundary-wall-case-investigation-started-on-mlas-intervention-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5238-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहारदीवारी मामला : विधायक के हस्तक्षेप पर शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहारदीवारी मामला : विधायक के हस्तक्षेप पर शुरू हुई जांच
Tue, 07 Nov 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ग्राम पंचायत बेलौली में चहारदीवारी गिराने के मामले में सोमवार को विधायक ने डीएम नाराजगी जाहिर की। डीएम ने मामले की जांच एडीएम को सौंप दी है और दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। खबर है कि दोनों पक्षों में समझौते की तैयारी चल रही है।
बेलौली गांव में बुलडोजर से चहारदीवारी गिराए जाने के मामले में सोमवार को पूरा दिन गहमा गहमी होती रही। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस मामले में चहारदीवारी तोड़ने की घटना को एक तरफा कार्रवाई बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाया गया। दोनों लोगों ने 54 वर्ग मीटर जमीन की अदला-बदली की है। इसके बाद विवाद थमता नजर आ रहा है। अभी इस मामले में जमीन की पैमाइश होनी है। जिसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रकरण की जांच एडीएम को दी गई है। दो दिन में रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।