फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Borrowed headmasters in 604 government schools

Sant Kabir Nagar News: 604 सरकारी विद्यालयों में उधार के हेडमास्टर

Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Borrowed headmasters in 604 government schools
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में स्थायी हेडमास्टर नहीं हैं। जिले के 604 प्राथमिक, कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय हेडमास्टर विहीन हैं। इनमें उधार के हेडमास्टर तैनात हैं। शिक्षकों का प्रमोशन न होने चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 250 कंपोजिट विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 805 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें 3230 शिक्षक तैनात हैं। वर्ष 2004 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रमोशन हुआ था। इनमें से कुछ प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर बने थे। उसके बाद प्रमोशन नहीं हो पाया। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का वर्ष 2017 में प्रमोशन हुआ। उसमें कुछ उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक तो कुछ प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर तैनात हुए थे। उसमें से कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

करीब छह साल बीतने को है और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमोशन नहीं हुआ है। इस वजह से उनका प्रमोशन भत्ता व अन्य भत्ते रुक गए हैं। जिले के 192 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मात्र आठ विद्यालयों में ही स्थायी हेडमास्टर तैनात हैं। जबकि 184 में प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात है। 250 कंपोजिट विद्यालय भी प्रभारी प्रधानाध्यापक के भरोसे संचालित हो रहे है। इसे एक प्रधानाध्यापक के जिम्मे चार-चार स्कूलों का प्रभार है। 805 प्राथमिक विद्यालयों में 635 में ही स्थायी प्रधानाध्यापक हैं। जबकि 170 प्राथमिक विद्यालय में उधार के प्रधानाध्यापक के चलते संचालित हो रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने बताया कि शिक्षकों का प्रमोशन नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विभाग से लगातार प्रमोशन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शिक्षकों के प्रमोशन का आदेश शासन स्तर से ही आता है। जैसा निर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएगा। कई विद्यालय हेडमास्टर विहीन हैं। आदेश आते ही शिक्षकों का प्रमोशन कर उन्हें विद्यालयों में हेडमास्टर के पद पर तैनात कर दिया जाएगा। -अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed