{"_id":"66ccca22f619f01b1200dce3","slug":"born-krishna-kanhai-congratulations-echoed-in-every-home-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119759-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन्मे कृष्ण कन्हाई... घर-घर में गूंजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन्मे कृष्ण कन्हाई... घर-घर में गूंजी बधाई
Tue, 27 Aug 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
- धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
- नृत्य संगीत और भजनों से झूमते रहे श्रोता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण के गीता का संदेश जहां प्रबुद्ध एवं मनीषियों के लिए एक महत्वपूर्ण विचार के रूप में प्रतिष्ठित है। वहीं श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं देश-विदेश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। समाज में प्रेम एवं कर्मयोग का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार की अर्धरात्रि में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। चारों ओर सोहर, गीत, नृत्य और शंख की नाद से वातावरण गूंजता रहा।
जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व लोगों ने खरीदारी की और जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। कई स्थानों पर लोगों ने घरों में झांकियां सजाईं तो प्रमुख चौराहे और बाजार में भजन कीर्तन, गीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए।
खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां झांकियां सजाकर आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शंख, आदि वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म के बाद सोहर गाया और बधाइयां गाते हुए श्रीकृष्ण को न्योछावर अर्पित किए गए। गोला बाजार के शिव मंदिर, गन्ना विकास समिति के शिव मंदिर, हाइडिल कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड और मेंहदावल बाईपास रोड पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस और थानों पर सजी झांकी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइंस में झांकी सजाई गई थी। एसपी सत्यजीत गुप्त समेत अन्य अधिकारी देर रात तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तक जुटे रहे। देर रात जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो बधाई गीत गाए गए। इसी तरह से जिला जेल में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया, यहां जेलर और कर्मी समेत अन्य मौजूद रहे।
गो पूजन कर गुड़ और चना खिलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को जनपद के सभी गो आश्रय स्थलों में पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गाय का पूजन कर गुड़, चना व केला आदि खिलाया गया।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह द्वारा गो संरक्षण केंद्र जिगिना में गो पूजन किया गया। इसी तरह जनपद के धनखिरिया, कोल्हुआ, कांजी हाउस दुधारा, सिंहोरवा, कट्या, मझौरा सहित सभी गो आश्रय स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
मेंहदावल क्षेत्र में जन्माष्टमी की धूम
मेंहदावल। क्षेत्र के गायत्री मंदिर, नरसिंह नारायण मंदिर, बिजली कॉलोनी, पक्का पोखरा स्थित शिव मंदिर सहित अंजहिया बाजार, चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया व ठठराई, पश्चिम टोला, नायक टोला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की धूम रही।
धनघटा : श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजीं
धनघटा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कस्बा और गांवों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सार्वजनिक स्थलों और मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। वहीं महुली में हनुमानगढ़ी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, नवनाथ मंदिर, बउरहवां बाबा शिव मंदिर, महुली थाना परिसर सहित अन्य जगहों पर श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।