फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   booth strength helps in victory

बूथ की मजबूती विजय में सहायक : धर्मपाल

Sat, 11 Mar 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
booth strength helps in victory
ge No : 0भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मप
भाजपा कार्यकर्ताओंं की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बूथ सशक्तीकरण का मंत्र दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है। जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसके लिए कार्यकर्ता ईमानदारी व निष्ठा से लग जाएं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, सेतभान राय, श्याम करन सिंह, रामललित चौधरी, बद्री प्रसाद यादव, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, अत्रिमुनी राय, अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, किरण प्रजापति, ब्रह्मानंद पांडेय और संतलाल मौर्य आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed