फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bomb-bomb

बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bomb-bomb
सावन के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जल चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इसके अलावा कांवड़ियों का जत्था आधी रात के बाद से ही परिसर में पहुंच गया था।
विज्ञापन


लोग कतार में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया। भोर होते ही तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भर कर पूजा करने लगे। पूजा करने के बाद जल भरकर मंदिर के सामने बने प्रवेश द्वार पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद शिव जी को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


सोमवार होने की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। इसके अलावा गेरुआ वस्त्र पहने कांवड़िया भारी संख्या में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी शैलेष कुमार पांडेय, सीओ आर के सिंह, एसडीएम रामअभिलाष सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि लगभग 50 हजार लोगों ने जलाभिषेक किया है। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिंद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहरकला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे। सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या में मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed