फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of youth found hanging from trap

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Wed, 27 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found hanging from trap
मेंहदावल कस्बे का मामला- सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत के सानी केवटलिया भीतरी टोला मोहल्ला में पारिवारिक कारणों से आहत एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। युवक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार मनीष कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों से परेशान था। सोमवार को उसने घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना से मोहल्ले में मातम है। आसपास के लोगों ने बताया कि मनीष मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि युवक के आत्महत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजनों के बयान के बाद ही चल सकेगा। तहरीर मिलने पर जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएगा, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed