फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body identified as Monu of Barabanki

Sant Kabir Nagar News: बाराबंकी के मोनू के रूप में हुई शव की पहचान

Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Body identified as Monu of Barabanki
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक के किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त शनिवार को बाराबंकी जिले के मोहम्मद खाला क्षेत्र के भिरिया निवासी 27 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई। पीड़ित पिता राम मिलन ने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच कर शव के शिनाख्त की पुष्टि की। पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा मोनू कुमार खलीलाबाद में एक होटल में भोजन बनाने का काम करता था। दो दिनों से बेटे से फोन से संपर्क नहीं हुआ तो अपने स्थानीय थाने से संपर्क किया। उसके बाद पता चला कि एक युवक की लाश खलीलाबाद में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली है। उसी सूचना के आधार पर खलीलाबाद पहुंच कर शव की शिनाख्त की। उसके तीन बेटों में मोनू कुमार बड़ा था। बेटे के पास एक बेटी और एक बेटा है। पति की मौत की सूचना से पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल था। जीआरपी चौकी प्रभारी विजय यादव ने बताया कि पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed