फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   boat drop in ghagra, people come in ghat

नाव के डूबने की सूचना पर दो गांवों में मचा कोहराम

Sat, 12 Oct 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
boat drop in ghagra, people come in ghat
संतकबीनगर ः नदी में नाव डूबने की सूचना पर आस पास के लोग नदी पर पहुंच गए। - फोटो : KHALILABAD
नाव के डूबने की सूचना पर दो गांवों में मचा कोहराम
विज्ञापन

- जो जैसे था उसी हाल में रामबाग घाट की ओर दौड़ा
इंद्रेश यादव
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के चपरापूर्वी और बालमपुर गांव में जैसे ही घाघरा में नाव पलटने से 18 लोगों के डूबने की सूचना पहुंची वैसे ही गांव में कोहराम मच गया। जो जिस हाल में था सीधे घाघरा के रामबाग घाट की ओर दौड़ गया।

प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह सात बजकर 18 मिनट पर लोग खेत में धान काटने के लिए घर से निकले। जिसमें 14 महिलाएं शामिल थी। गांव से इन लोगों के निकले मात्र 15 मिनट ही बीता था कि नाव डूब जाने की सूचना पहुंच गई। एक घंटे के भीतर रामबाग घाट पर काफी भीड़ पहुंच गई। नाव पर सवार युवक रामअशीष व रामजीत ने बताया कि नाव नदी के किनारे डूबी थी। जिससे वह बच निकले और पानी में फंसे लोगों को सहारा देकर बाहर निकाले। रामजीत व रामअशीष माया, रेखा, रुमा और कविता को न बचा पाने से गमगीन थे। उनका कहना था कि चारों महिलाएं गहरे पानी में चली गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। हादसे के करीब एक घंटे बाद एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय सीओ एके पांडेय, एसओ रणधीर मिश्र, एसओ महुली प्रदीप सिंह काफी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर नाव का इंतजाम करवाए। उसके बाद स्थानीय गोताखोर डूबे हुए लोगों की तलाश में नदी में उतरे। उस पार रहे लोग जब नाव से इस पार आए तो उनके परिजनों की जान में जान आई। लेकिन जो नहीं आए, उनके परिजन विलाप कर रहे थे।

नदी में लापता लोगों को तलाश करते गोताखोर।

नदी में लापता लोगों को तलाश करते गोताखोर।- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed