{"_id":"5da20cfc8ebc3e015b67b52d","slug":"boat-drop-in-ghagra-four-dip-khalilabad-news-gkp325221388","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में नाव पलटी, चार महिलाएं डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी में नाव पलटी, चार महिलाएं डूबीं
विज्ञापन
संतकबीनगर ःनदी में लापता लोगों को तलाश करते एनडीआरएफ के जवान
- फोटो : KHALILABAD
घाघरा नदी में नाव पलटी, चार महिलाएं डूबीं
- शाम तक नहीं चला पता, प्रशासन ने मृतक मानते हुए परिजनों को अहेतुक सहायता दिए जाने की स्वीकृति दी
- नाव पर सवार थे 18 लोग, सभी बालमपुर और चपरा पूर्वी गांव के, एक महिला मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव के पास घाघरा नदी में रामबाग घाट के पास शनिवार सुबह 18 लोगों को ले जा रही नाव पलट गई। 14 लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि चार महिलाएं नदी में डूब गईं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान डीएम और एसपी करीब आठ घंटे तक मौके पर डटे रहे। देर शाम प्रशासन ने लापता चारों महिलाओं को मृतक मानते हुए उनके परिजनों को अहेतुक सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार चपरापूर्वी और बालमपुर गांव की माया (28) पुत्री रामानंद, रेखा (28) पुत्री हरिवंश, रुमा देवी (27) पुत्री रामनयन, कविता (18) पुत्री रामनयन, रामआसरे (62), सुनरा देवी (60) पत्नी रामआसरे, पुष्पा (25) पत्नी दिलीप, ममता (16) पुत्री रामसुभग, सबुतरा (45) पत्नी रामसुभग, कुसमा (50) पत्नी रामनयन, रेशमा (50) पत्नी सीतराम, देवंता (45) पत्नी राममिलन, रीता (40) पत्नी राजदेव, सरस्वती (50) पत्नी बुद्वु, लक्ष्मी (30) पत्नी धर्मेद्र, गोलू (18), रामजीत (42), रामअशीष (28) एक ही नाव पर सवार होकर दो भागों में बंटी नदी के मध्य धान की कटाई करने जा रहे थे। रामअशीष व रामजीत ने बताया कि नदी में नाव के डगमगाने लगी और पलट गई। नाव पर सवार 14 लोग तैर कर किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि माया, रेखा, रुमा और कविता डूब गईं। तैरकर बाहर निकलीं पुष्पा, ममता, सबुतरा, कुसमा, रेशमा, देवंता, रीता, सरस्वती देवी, लक्ष्मी, सुनरा देवी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पुष्पा व रेशमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से रेशमा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, एसओ मौके पर पहुंचे। करीब छह घंटे बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता महिलाओं की तलाश शुरू की। देर शाम तक जब उनका पता नहीं चला तो प्रशासन ने चारों को मृत मान लिया।

संतकबीनगर ः नदी में नाव डूबने की सूचना पर आस पास के लोग नदी पर पहुंच गए।- फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन