फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   board meeting organized

Sant Kabir Nagar News: 28 करोड़ से कराए जाएंगे नगर पंचायत बखिरा में विकास कार्य

Tue, 13 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
board meeting organized
नगर पंचायत बखिरा की बैठक में विधायक अनिल तिवारी की बैठक हुआ।संवाद
बखिरा। बाघनगर उर्फ बखिरा नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मो. आमिर की अध्यक्षता में हुई। नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता अभियान, लाइटिंग व सड़क दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। इस दौरान विकास कार्यों के लिए 28 करोड़ के प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में मंगलवार को नगर पंचायत की पहली बैठक हुई। सर्व प्रथम विधायक ने नवनिर्वाचित सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सभासदों से शुरू हुई चर्चा में नगर को साफ सुथरा रखने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभी 18 वार्डों में सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली, नाली, साफ-सफाई व मच्छरों व लावारिस पशुओं से निजात दिलाने संबंधी कार्य कराने के लिए प्रस्ताव रखे गए। नगर की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रखे गए समस्त प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत के विकास के लिए स्वीकृत हुए प्रस्ताव के माध्यम से विकास कार्य के लिए 28 करोड़ के प्रस्तावों पर सभासदों ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत की सीमा विस्तार में सम्मिलित किए गए सभी ग्राम पंचायतों के साथ बखिरा कस्बे का भी सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की जल निकासी, पेंशन, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य कार्यों में हो रही समस्याओं को भी सभा के सम्मुख रखा। विधायक ने एक कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मो. आमिर ने कहा कि नगर का समग्र विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में ईओ दिनेश सिंह समेत सभासद व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed