{"_id":"697127153e2080c92a0c7a13","slug":"board-examination-centres-will-be-monitored-from-the-control-room-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144783-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी
Thu, 22 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए स्टेट कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से हाईटेक निगरानी सिस्टम लागू करने की तैयारी तेजी से चल रही है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा जिले के 94 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की आईडी और पासवर्ड सीधे मुख्यालय से जोड़े जाएंगे। परीक्षा में 54,240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 94 केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों को सीधे मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। विभाग की तरफ से सभी केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी सिस्टम से संबंधित तकनीकी डाटा, लॉगिन क्रेडेंशियल, आईपी एड्रेस और नेटवर्क कनेक्टिविटी का विवरण मांगा गया है। इस व्यवस्था के तहत परीक्षा कक्षों में बैठे परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए लखनऊ मुख्यालय के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कमांडिंग सिस्टम बनेगा, जो हर संदिग्ध गतिविधियों पर अलार्म भेजेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड परीक्षा की निगरानी में इस्तेमाल की जा रही तकनीक ऐसी होगी कि अगर कोई परीक्षार्थी बार-बार अपनी सीट से उठता है, आगे-पीछे मुड़ता है, संदिग्ध हाव-भाव करता है या मोबाइल फोन अथवा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल की कोशिश करता है तो सिस्टम में लगा मोशन डिटेक्शन और बिहेवियर एनालिसिस फीचर सक्रिय हो जाएगा। साथ ही मुख्यालय में ऑटोमेटिक अलार्म बज जाएगा। इसके बाद संबंधित परीक्षा केंद्र को तत्काल अलर्ट भेजा जाएगा और फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर कार्रवाई करेगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ का कहना है कि कंट्रोलरूम बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।