फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Board Exam: Third chance for correction of date of birth and name

बोर्ड परीक्षा : जन्म तिथि व नाम सुधार के लिए मिला तीसरा मौका

Mon, 19 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Third chance for correction of date of birth and name
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को अभिलेख में संशोधन के लिए तीसरी बार फिर से आखिरी मौका दिया है। 25 जनवरी तक अपने अभिलेखों में हुई त्रुटि को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक विवरण में शेष रह गई त्रुटियों के संशोधन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। पहले छात्रों को त्रुटि में सुधार के लिए 29 दिसंबर तक मौका दिया गया था। परिषद ने फिर से एक और मौका दिया है। परिषद के निर्देश पर जन्मतिथि, विषय, लिंग, छात्र और माता-पिता के पूर्ण नाम में लंबित संशोधन से जुड़े सभी प्रकरणों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सचिव भगवती सिंह के पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य आवश्यक अभिलेख की जांच कर संस्तुति सहित प्रस्ताव तैयार करेंगे। जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले छात्र-छात्राओं को 9 अक्तूबर तक त्रुटि के संशोधन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद 29 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई। अब आखिरी मौका देते हुए अंतिम तिथि को 25 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed