{"_id":"624dc66fe7db5d41a00502a6","slug":"board-exam-nine-students-absent-khalilabad-news-gkp432436721","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोड परीक्षा : नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोड परीक्षा : नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बुधवार को हुई परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसमें प्रथम पाली में सात व दूसरी पाली में दो परीक्षार्थी शामिल थे। इस बीच डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटरमीडिएट पाक शास्त्र, टंकण एवं अन्य की परीक्षा हुई। इसमें 140 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए 34 परीक्षार्थी नामांकित थे।
उनमें से दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने परीक्षा केंद्र मौलाना इंटर कॉलेज, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, रेखा पाठक संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज मड़या, रामविलास आचार्य इंटर कॉलेज मगहर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान स्कूल में लगे सीसी कैमरे हमेशा अपडेट रहे। केंद्रों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रखा जाए। इसी क्रम में एडीएम मनोज कुमार सिंह व एएसपी संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र बाबा बासुदेव इंटर कॉलेज नाथनगर, राम कृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मुखलिसपुर, श्रीमती शकंर इंटर कॉलेज धनघटा, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया व दोआबा इंटर कॉलेज धनघटा का निरीक्षण किया।