{"_id":"6749f9c9d1d0a48b9c00f11a","slug":"board-and-pipe-stolen-from-covid-ward-of-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124662-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से बोर्ड और पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से बोर्ड और पाइप चोरी
Fri, 29 Nov 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के नवनिर्मित कोविड और आईसीयू वार्ड के अंदर से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगे बोर्ड, पाइप व बाथरूम की टोटी चोरी होने का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने सीएमएस की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया है।
सीएमएस डॉ भवनाथ पांडेय ने तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को चिकित्सालय परिसर के समस्त भवनों का विद्युत एवं फायर सेफ्टी के लिए स्टाॅफ के साथ निरीक्षण किए। नव निर्मित कोविड के आईसीयू वार्ड के निरीक्षण करने पहुंचे तो अंदर बिजली एवं ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगे बोर्ड, पाइप व बाथरूम की टोटी गायब थी। वाॅशबेसिन और फाल्स सीलिंग भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। पीछे की खिड़की का एक दरवाजा भी नहीं था। परिसर में स्थित कलक्ट्रेट पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमएस के तहरीर पर मामले में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।