फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BMCT road turned into potholes, traffic became difficult

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दुश्वार

Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
BMCT road turned into potholes, traffic became difficult
मेंहदावल में बीएमसीटी मार्ग पर गड्ढों की भरमार है।
मेंहदावल। बस्ती से मेंहदावल को जोड़ने वाला बीएमसीटी मार्ग वर्तमान में जर्जर हो गया है। गिट्टियां उखड़कर जगह-जगह बिखरी पड़ी हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सड़क के मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। बीएमसीटी मार्ग के टड़वरिया से बाराखाल के बीच कई जगह मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गड्ढों से बचने के लिए लोग दूसरी तरफ से भी आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार उर्फ पिंटू वर्मा, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, अमरेश बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह, रमेश, सतीश चंद्र, सूर्य बहादुर सिंह आदि लोगों ने कहा कि बीच में कुछ जगह मरम्मत का कार्य हुआ था, लेकिन फिर सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

ट्रक चालक दुखराम मौर्य, पूर्व सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, अभयानंद मौर्या, सुमित ने कहा कि राजमार्ग होने के बाद भी बीएमसीटी मार्ग बदहाल हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिम्मेदार सड़क की मरम्मत के प्रति उदासीन हैं। राहगीरों ने बताया कि बीएमसीटी राजमार्ग वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्ग बन चुका है। लखनऊ व दिल्ली आदि से नेपाल जाने वाले छोटे व बड़े वाहन भी इसी मार्ग से जाते हैं।
विज्ञापन

महाराजगंज से बार्डर व बिहार जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाते-जाते हैं। लवकुश तिवारी, गुड्डू तिवारी, सुनील यादव, शत्रुघ्न शुक्ल, राकेश, बृजमोहन, मनमोहन आदि ने बताया कि कौवाठोर, पश्चिम टोला, मुड़िला, कुसुम्हां, कुसुरूखुर्द, रमवापुर में सड़क की दशा बेहद दयनीय है। लोगों ने प्रशासन से बीएमसीटी सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed